एक्स-गर्लफ्रेंड ने जलाकर मारा;  मरने वाले UPSC-एस्पिरेंट पर 10 लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाने का आरोप

5 अक्टूबर की बात है। दिल्ली के गांधी विहार के एक घर में देर रात तेज ब्लास्ट हुआ और आग लग गई। आस-पड़ोस के लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। तिमारपुर थाने की पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस को अंदर से बुरी तरह से झुलसी एक लाश मिली। लाश इतनी बुरी तरह जली थी कि हड्डियां तक पिघल गई थीं।

पुलिस ने डेडबॉडी को हिंदू राव अस्पताल भेजा। उसकी पहचान राजस्थान के रहने वाले रामकेश मीणा के तौर पर हुई, जो दिल्ली में रहकर UPSC की तैयारी कर रहा था। शुरू में लगा कि एयरकंडीशन का कंप्रेशर फटने से ब्लास्ट हुआ और आग लगी। घटना के करीब 20 दिन बाद खुलासा हुआ है कि ये ब्लास्ट AC में नहीं हुआ था बल्कि कराया गया था।

मर्डर की ये साजिश रामकेश मीणा की एक्स गर्लफ्रेंड अमृता चौहान ने रची थी। दरअसल रामकेश और अमृता कुछ महीने लिव-इन में रहे थे। इस दौरान रामकेश ने उसके कुछ अश्लील प्राइवेट फोटोज और वीडियोज बनाए थे। पुलिस के मुताबिक अमृता ने कई बार वो लौटाने या डिलीट करने के लिए कहा, लेकिन रामकेश नहीं माना और ब्लैकमेल करने लगा।

लिहाजा अमृता ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड सुमित कश्यप और उसके दोस्त संदीप कुमार के साथ मिलकर पहले रामकेश का गला घोंटकर हत्या की। फिर कमरे में सिलेंडर ब्लास्ट कर उसकी लाश जला दी। पुलिस ने तीनों को मुरादाबाद से अरेस्ट कर लिया है। वहीं जांच में ये भी पता चला है कि रामकेश ने अमृता ही नहीं, बल्कि 10 से ज्यादा लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाकर रखे थे।

गिरप्त मे तीनो आरोपी

Leave a comment